फिजिक्स में कैलकुलेटिव पार्ट ने किया परेशान
बृजेश माहेश्वरी, निदेशक,
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट
जेईई मेन पेपर के बाद सभी विद्यार्थियों से एलन के विशेष एप सी-सैट पर पेपर को लेकर फीडबैक लिए गए थे। जिसके अनुसार फिजिक्स में कैलकुलेटिव पार्ट ज्यादा होने से विद्यार्थियों को परेशानी हुई। इलेक्ट्रिसिटी व ग्रेविएशन जैसे टाॅपिक्स से लेन्दी प्रश्न पूछे गए थे। ऐसे में विद्यार्थियों को पेपर साॅल्व करने में ज्यादा समय लगा। सुबह व शाम दोनों पारियों में पेपर का स्तर मध्यम रहा। फिजिक्स के बाद सबसे ज्यादा कैलकुलेटिव प्रश्न मैथेमेटिक्स से पूछे गए थे। कुछ चैप्टर जो जेईई एडवांस में नहीं हैं, उनसे भी प्रश्न पूछे गए। जैसे कैमेस्ट्री के पेपर में एनवायरमेंटल कैमेस्ट्री, एफ ब्लाॅक व कैमेस्ट्री इन एवरीडे लाइफ जैसे टाॅपिक कवर किए गए। इसी प्रकार फिजिक्स के पेपर में डेम्पिंग ओसिलेशन, सेमीकंडक्टर एवं मैथेमेटिक्स के पेपर में रिलेशन, ट्रुथ टेबल एवं मीन डेविएशन जैसे टाॅपिक्स से प्रश्न पूछे गए थे। ऐसे टाॅपिक्स की संख्या मैथेमेटिक्स में ज्यादा थी।
………………………… ………….
एनसीईआरटी 12वीं के सिलेबस पर आधारित
जेईई मेन अप्रैल का पेपर पूर्णतया एनसीईआरटी बेस्ड आ रहा है। तीसरे दिन फिजिक्स व कैमेस्ट्री के पेपर में सबसे ज्यादा एनसीईआरटी 12वीं कक्षा के सिलेबस से पूछे गए प्रश्नों की संख्या सबसे ज्यादा रही। इसी प्रकार मैथेमेटिक्स के पेपर में एनसीईआरटी 11 व 12वीं दोनों कक्षाओं के सिलेबस से बराबर प्रश्न पूछे गए थे।
………………………… ……………
सवालों के उत्तर ऑप्शन में नहीं
सुबह की पारी में फिजिक्स में मैग्नेटिज्म टाॅपिक से पूछे गए दो प्रश्नों के उत्तर आॅप्शन में नहीं थे लेकिन, दी हुई वैल्यू के निकट लेने पर उत्तर मिले है। मैथेमेटिक्स के पेपर में फंक्शन टाॅपिक के सवाल के विद्यार्थियों को दो आॅप्शंस सही लगे। कुछ विद्यार्थियों ने कम्प्यूटर पर विजिबिलिटी की शिकायत परीक्षा प्रभारी से की लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो सका।