कैमेस्ट्री आसान, फिजिक्स लैंदी व एवरेज रहा मैथ्स का पेपर
बृजेश माहेश्वरी,
निदेशक
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट
जेईई मेन अप्रैल 2019 के पेपर जारी है। मंगलवार को एलन के विशेष एप सी-सैट पर स्टूडेंट्स फीडबैक के अनुसार पेपर ओवरआॅल स्तरीय रहा। सुबह की पारी में कैमेस्ट्री का पेपर आसान रहा। फिजीकल कैमेस्ट्री से काफी कम प्रश्न पूछे गए थे और जो पूछे गए, उनमें भी न्यूमेरिकल बेस्ड प्रश्नों की संख्या काफी कम थी। सुबह की पारी में फिजिक्स लैंदी रही। मैथेमेटिक्स का पेपर एवरेज रहा। जेईई मेन के विशिष्ट टाॅपिक जो एडवांस्ड में नहीं है, उनसे भी प्रश्न पूछे गए। ऐसे प्रश्न मैथ में 4 एवं कैमेस्ट्री में 3-4 थे। स्टूडेंट्स से मिले फीडबैक के अनुसार शाम वाली पारी में कुछ प्रश्नों के आॅप्शंस सिलेबस से बाहर थे। शाम की पारी में फिजिक्स का स्तर आसान, मैथेमेटिक्स व कैमेस्ट्री का स्तर मध्यम रहा। कैमेस्ट्री में ‘लीगैंड’ के बारे में प्रश्न पूछा गया था जोकि एनसीईआरटी सिलेबस में नहीं था।
सबसे ज्यादा प्रश्न एनसीईआरटी 12वीं से
जेईई मेन का पेपर पूर्णतया एनसीईआरटी बेस्ड रहा। कैमेस्ट्री व फिजिक्स में सबसे ज्यादा एनसीईआरटी 12वीं कक्षा के सिलेबस से प्रश्न पूछे गए थे। इसी प्रकार मैथेमेटिक्स में 11 व 12 दोनों कक्षाओं के सिलेबस को समान रुप से स्थान दिया गया। कैमेस्ट्री की पढ़ाई एनसीईआरटी आधारित करने वाले विद्यार्थियों को फायदा होगा।